एकता आर कपूर ने कहा, महिलाएं और उनकी सुरक्षा सिर्फ़ इंडस्ट्री का मुद्दा नहीं है। हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। जैसा कि मैंने कहा, अब बहुत सी महिलाओं को नेतृत्व करना होगा ताकि बहुत सी अन्य महिलाएं भी इसमें शामिल हो सकें। दो महिला निमार्ताओं का एक साथ आना, एक फिल्म बनाना, एक अपराध की कहानी बताना जिसे एक महिला अधिकारी सुलझाती है, यह भी किसी तरह की सुरक्षा बनाने की दिशा में एक कदम है। हमें एजेंसी को पुरुषों से महिलाओं की ओर बदलना होगा और इसे समान बनाना होगा। हमें बहुत सी जगहों पर महिलाओं की जरूरत है। इसके लिए महिलाओं को भी पहल करनी होगी।
