मेरठ में एक दूल्हा घोड़ी छोड़कर एक चोर के पीछे भागता नजर आया। टाटा मैजिक सवार एक युवक ने दूल्हे की पहनी नोटो की माला से एक नोट खींच लिया, फिर क्या था, दूल्हा घुड़चढ़ी छोड़कर चोर के पीछे फिल्मी हीरो की तरह दौड़ा पड़ा और चलते हुए लोडर में चोर को पकड़ कर धुनाई कर दी। तभी पीछे से आ रहें दूल्हे के परिजनों ने टाटा मैजिक के ड्राइवर को पीटा, माफी मांगने पर छोड़ दिया। नोटों की माला से एक नोट खींचकर भाग रहे चोर और पकड़ने के लिए भागते दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ के डुंगरवली गांव का है।
