मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में गोबर के उपले तोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव और लाठियां फटकारी गई। जिसमें हिंदू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक खुले मैदान में मुस्लिम पक्ष के बच्चे क्रिकेट खेल रहें थे, उसी मैदान में हिन्दू महिलाएं गोबर के उपले बना रही थी, खेलने के कारण उनके उपले टूट रहे थे, बच्चों को मना किया, लेकिन वह नही माने, तभी एक महिला ने बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया, फिर क्या था, दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है,
