• Fri. Mar 14th, 2025

Kannauj News : पलटी गाड़ी…लुट गए मुर्गे… | Lucknow-Agra Expressway

Feb 17, 2025

Kannauj News : पलटी गाड़ी…लुट गए मुर्गे… | Lucknow-Agra Expressway

कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। अमूमन दुर्घटना तो सड़कों पर होती रहती हैं, लेकिन यह मामला कुछ अलग था। दरअसल, पिकअप में मुर्गे लोड थे। जब यह पलटी तो लोग एक्सिडेंट में घायलों की परवाह किए बगैर चिकेन लूट में लग गए। जिसके हाथ जितने मुर्गे लगे, लेकर भागने लगे। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें लोगों को चिकेन लेकर भागते देखा जा सकता है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को वहां से हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप के घायल चालक और हेल्पर को अस्पताल भेजा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कारवाई शुरू की है।

सी न्यूज़ एक समाचार केंद्र है जो आपको पूरे भारत और विश्व भर से व्यापक नवीनतम हिंदी समाचार कवरेज प्रदान करता है। नवीनतम हिंदी टॉप स्टोरीज़, हिंदी ब्रेकिंग स्टोरीज़, हिंदी लाइव न्यूज़ हेल्थ अपडेट न्यूज़ हिंदी में, खेल समाचार हिंदी में, बिज़नेस न्यूज़ हिंदी में, मनोरंजन समाचार हिंदी में, राजनीति समाचार हिंदी में, स्थानीय समाचार हिंदी में, आध्यात्मिकता समाचार हिंदी में प्राप्त करें। और भी बहुत कुछ यहाँ केवल सी न्यूज़ पर|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *