Lakhimpur Kheri : बाघ ने किया सुअर का शिकार | Tiger hunted a pig | SEA NEWS
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में एक बाघ का जंगली सुअर का शिकार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब पर्यटक दुधवा के जंगल में घूम रहे थे।उसी समय उनके वाहन के सामने एक बाघ जंगली सुअर को दौड़ाते हुए नजर आया और कुछ ही क्षणों में जंगली सुअर का शिकार बाघ ने कर दिया। पर्यटकों ने यह दृश्य देखते ही लाइव वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
