कृष्ण जनमाष्टमी पर उपवास के दौरान कूटू के आटे से बने पकोड़े खाने वाले 100000 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कूटू के आटे के पकोड़े बनाए गए थे। पकोड़े खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मरीजों में कुछ की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद लोगों को आगरा के एसएन अस्पताल रेफर किया गया। बता दे फिलहाल सभी लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन, इस घटना के कारण फूड विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
