आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामला में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए भाजपा ने 12 घंटे का ‘बंगाल बंद’ बुलाया है। कल नबान्ना अभियान के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने के बाद बंगाल बंद बुलाया गया है। बंगाल में आज ट्रिपल टेंशन का दिन है. एक तरफ बीजेपी ने बंगाल बंद बुलाया है. तो वही नबन्ना प्रोटेस्ट के बीज आज जूनियर डॉक्टरों की भी हड़ताल है, लेकिन ममता बनर्जी का दो टूक कहना है कि कोई बंद नहीं रहेगा. सरकारी कर्मचारियों के आॅफिस नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
