सावन का महीना शुरू होते ही रोज बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कावड़ लेकर आ रहे हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन यह कावड़िया आस्था और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। आज भी पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की एक टोली गोमती उद्गम स्थल से जल लेकर जिले के एकहोत्तर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई लेकिन भगवान भोलेनाथ के गुणगान के साथ-साथ इन कावड़ियों ने पूरनपुर तहसील रोड से गुजरते हुए शहर के अंदर जमकर हथियारों का प्रदर्शन किया। कांवडियों ने शहर से गुजरते वक्त भगवान भोलेनाथ के नारों के साथ खूब फरसा और तलवारे लहराई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
