झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में करीब 45 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय युवक रसके बीच इश्क था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। महिला जब गांव में थी और अपने घर जा रही थी तभी रास्ते उसका प्रेमी आ गया। इससे पहले महिला कुछ समझती युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने महिला पर चाकू से इतने हमले किए कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। इसके बाद करीब 300 मीटर दूर जाकर जहर खा लिया। जिसमें उसकी भी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
