चलते कंटेनर में लगी आग | A moving container caught fire | Hathras News | Sea News
हाथरस में एक ट्रक बिजली की लाइन से टकरा गया। शॉर्ट सर्किट के कारण कंटेनर में आग लग गई। आग लगने के बाद चालक जलते हुए कंटेनर को लेकर आगरा रोड की ओर भाग गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मधुगढ़ी इलाके के पास हुई। मथुरा रोड से आगरा की तरफ जा रहा कंटेनर विद्युत लाइन से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर को रुकवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने नगला भुस के निकट आगरा रोड के यू-टर्न पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Hathras News
Click Here For The Latest News
