• Sat. Feb 21st, 2026

Haryana : गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला | CCTV footage | Sea News

Aug 1, 2024


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में एक आवारा गाय ने 65 वर्षीय गुरदीप कौर पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. यह घटना शहर के पटेल नगर इलाके में हुई, जहां बुजुर्ग महिला घुटनों की परेशानी के कारण छड़ी के सहारे घर के गेट तक आ रही थीं. तभी अचानक एक काले रंग की गाय ने उन पर हमला कर दिया.घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि गाय किस तरह महिला पर टूट पड़ी और उनके गले में सींग घुसा दी. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन डर के मारे काफी देर तक कोई पास नहीं जा सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *