हादसे में बाल-बाल बचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य | Baby Rani Maurya | Agra Accident | Sea News
शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य उस समय बाल-बाल बच गईं जब उनकी गाड़ी से एक ट्रक टकरा गया. हादसे के बाद बेबी रानी मौर्य सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, बेबी रानी मौर्य अपने प्रभारी जनपद हाथरस में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ लौट रही थीं. जैसे ही उनका काफिला फिरोजाबाद जिले के समीप एक्सप्रेसवे के 56वें किलोमीटर पर पहुंचा, उनके आगे चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया. Baby Rani Maurya
Click here for the latest news
