• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरिद्वार और वाराणसी में गंगा महाआरती की तर्ज पर यमुना महाआरती की शुरूआत शनिवार को की गई। ताज महोत्सव के दौरान रोज नगर निगम की ओर से एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम महाआरती होगी। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में पुरोहितों ने महाआरती की। श्लोकों और घंटे-घड़ियालों की गूंज से यमुना का किनारा गूंज उठा। हनुमान चालीसा का पाठ और गोविंद के भजन भी आरती स्थल पर गूंजे। नगर निगम ने यमुना नदी की तलहटी में इसके लिए विशेष मंच बनवाया है