ताजमहल के दशहरा घाट पर अजगरों का आतंक | Agra News | Sea News
ताजमहल के निकट स्थित दशहरा घाट इलाके में अजगरों के लगातार दिखने से स्थानीय निवासियों में दहशत फैली हुई है। यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि कुछ समय पहले भी यहाँ से एक अजगर को बचाया गया था। इस बार स्थानीय निवासी सुंदर पहलवान ने अपनी सूझ-बूझ और बहादुरी से एक अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़कर एक बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानी लोगों का कहना है कि अजगरों की बढ़ती संख्या से उन्हें काफी खतरा महसूस हो रहा है और अगर ऐसे ही अजगर आते रहे तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका है। Agra News
Click Here For The Latest News
