• Sat. Feb 21st, 2026

विदेशों में 3,500 डॉलर में बेचे जा रहे भारतीय युवा | Agra News | Sea News

Oct 30, 2025
Agra News

विदेशों में 3,500 डॉलर में बेचे जा रहे भारतीय युवा | Agra News | Sea News

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की साइबर सेल, थाना साइबर क्राइम और साइबर इंटेलिजेंस टीम ने संयुक्त रूप से ऐसे गैंग का पदार्फाश किया है, जो बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाता है। इसके बाद विदेश में नौकरी का झांसा देकर उन्हें कंबोडिया और थाईलैंड भेजा जाता है। वहीं पर इन युवाओं को हाउस अरेस्ट कर आॅनलाइन ठगी, डिजिटल इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के तरीके सिखाए जाते हैं। पुलिस ने उन्नाव निवासी आतिफ खान और इंदौर निवासी अजय कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दर्जनों भारतीय युवाओं को प्रति व्यक्ति 3,500 डॉलर के हिसाब से अब तक बेचा है। Agra News

Click here for the latest news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *