आगरा नगर निगम में शहर को सुंदर बनाने के लिए कबाड़ से जुगाड़ बनाकर कलाकृतियों को तैयार किया जा रहा है, निगम स्थित कार्यशाला में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ लड्डू गोपाल की भव्य कलाकृति तैयार की जा रही है, शहर के कई स्थानों पर वर्कशॉप में तैयार किए गए डमरू लगाए जा चुके हैं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए की कार्यशाला में छोटी कलाकृतियां तैयार कराई जाएं, इससे शहर के छोटे और बड़े चौराहों पर भी यह कलाकृतियां लग सके, इससे शहर के अंदर के चौराहे और भी सुंदर होंगे, तैयार की गई कलाकृतियों को शहर के सेल्फी पॉइंट सहित विभिन्न चौराहो पर स्थापित किया जाए
