नगर निगम प्रशासन राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए बकायेदारों की लगाम लगातार कस रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की सख्ती के चलते राजस्व विभाग की टीमें वारंट और कुर्की की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से पुलिस कमिश्नर को भेजे गये नोटिस के बाद हरिपर्वत जोन स्थित दो दर्जन थाने और चौकियों पर बकाया चला आ रहा 40 लाख से अधिक का गृहकर जमा कराया गया।
