अगर आप नामी गिरामी कंपनी का घी खरीद रहे हैं तो आप धोखे में हैं क्योंकि ये घी मिलावटी हो सकता है क्योंकि कुछ मिलावट खोर नामी गिरामी कंपनियों का रैपर लगाकर मिलावटी घी बाजार में बिक्री कर रहे हैं, गुरुवार को शमशाबाद रोड स्थित मारुति कॉलोनी के पास आगरा पुलिस ने डीसीपी सिटी सूरज राय निर्देशन में मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पतंजलि, अमूल और मदर डेयरी जैसी दर्जनभर नामी गिरामी कंपनियों के रैपर बरामद किए, पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है
