सड़क पर खुले में शराब पीने वालों की अब शामत आ गई है, दिनों दिन बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जिले में अभियान चलाकर पियक्कड़ों पर कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं, एसीपी हरीपर्वत का कहना है कि खुले में शराब पीने पर शराबियों के साथ दुकान और मॉडल शॉप स्वामी पर भी कार्रवाई की जायेगी |
