आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल वाजपेई का कहना है कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी लगाते समय पूरे देश को आश्वासन दिया था कि व्यापार करने पर अब अन्य कोई कर नहीं देना पड़ेगा, इसके बावजूद भी नगर निगम प्रधानमंत्री की बात को अनदेखा कर सीवर टैक्स, वाटर टैक्स, और गृह कर व्यापारियों से वसूला जा रहा है |
