चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज, 20 अगस्त से शुरू होगा और 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक चलेग. नीट यूजी 2024 परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स कांउंसलिंग में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट यूपीनीट डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यूपी में एमबीबीएस की कुल करीब 10,500 सीटें है, जो सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों में हैं. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 4550 सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा, जबकि प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 5600 सीटें हैं.
