मध्य प्रदेश में इन दिनों सामान्य से 18 फीसदी अधिक बारिश हो जाने की वजह से नदी और नाले उफान पर चल रहे हैं. इसी के चलते लोग शॉर्टकट के चक्कर में जान का जोखिम उठा रहे हैं. शिवपुरी में सिंधु नदी के तेज बहाव को पार करने की कोशिश करने के चक्कर में एक महिला नदी में फंस गई. इसके बाद महिला और उसके बेटे के साथ एक अन्य शख्स को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया.
