Etmadpur : समाजवादियों ने उठाए सरकार की मुआवजा नीति पर सवाल | Pathan Mohalla | Sea News
एत्मादपुर के पठान मौहल्ले में 15 अगस्त को घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते समय गिरने से 10 साल के मासूम की मौत हो गयी थी, मृतक के परिजनों को सात्वना देने के लिए रक्षाबंधन के दिन समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल एत्मादपुर पहुंचा, जहां सपा नेताओं ने मृतक के परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए उन्हें आर्थिक मदद का भी भरोसा दिया। सपा नेताओं ने सरकार की आर्थिक नीति पर भी सवाल उठाए उन्होंने शासन प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की।
“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”
