• Thu. Sep 10th, 2026

NATIONAL ROUND UP : Complaints about attendance were often received | Jharkhand | SEA NEWS

Aug 7, 2024

झारखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस और निर्धारित ड्यूटी आवर के दौरान उनकी मौजूदगी पर सरकार की हमेशा निगाह होगी. इसके लिए स्पेशल अटेंडेंस पोर्टल बनाया गया है. अटेंडेंस के लिए बनाया स्पेशल पोर्टल इसके जरिए डॉक्टरों और कर्मियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस हर रोज क्रॉस चेक होगा. सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर जिला अस्पताल में जो मानव संसाधन उपलब्ध हैं, उसकी शत-प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित हो. बायोमेट्रिक से अटेंडेंस होगी क्रॉस चेक अक्सर शिकायतें मिलती है कि स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी के दौरान भी उपलब्ध नहीं होते हैं. ऐसे में मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अटेंडेंस पर निगरानी के लिए यह कदम उठाया गया है. अटेंडेंस की अक्सर मिलती थी शिकायतें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के रखरखाव, मरम्मत, चिकित्सा संसाधन, जांच सुविधाओं और दवाइयां की उपलब्धता की मॉनिटरिंग का भी सिस्टम डेवलप किया जाएगा. मॉनिटरिंग का भी सिस्टम होगा डेवलप निजी अस्पतालों की तरह सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी और वाई-फाई की व्यवस्था कराई जाएगी. उन्होंने अफसरों से कहा कि राज्य के जिला अस्पतालों को 24 घंटे आॅपरेशनल बनाने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं. अस्पताल बनेगें 24 घंटे आॅपरेशनल इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सभी तरह की सर्जरी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मरीजों को किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने की नौबत नहीं आए. मरीजों को दूसरे अस्पताल में नहीं किया जायेगा रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों का जिला अस्पतालों से 24 घंटे संपर्क स्थापित करने की व्यवस्था बनाएं. राज्य के अगर किसी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में चिकित्सा और चिकित्सा कर्मियों की सेवा लेने की जरूरत हो तो उस दिशा में भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए. 24 घंटे संपर्क स्थापित करने की बनाएं व्यवस्था

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *