आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के इनर रिंग रोड पर सोरों घाट से कावड़ लेकर आ रहे कावड़ियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, इस दौरान पांच कावड़िया हादसे में घायल हो गए कावड़ियों के अन्य साथियों ने कावड़ियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कावड़ियों की कावड़ खंडित होने पर गुस्साए कावड़ियों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी, हादसे में कार में सवार दो युवक भी घायल हो गए
