• Fri. Apr 17th, 2026

Agra : प्रेमी संग पकड़ी महिला इंस्पेक्टर | Rakabganj police station |Agra Commissionerate | Sea News

Aug 5, 2024

आगरा कमिश्नरेट में थाना रकाबगंज के आवासीय परिसर में शनिवार को शर्मनाक घटना हुई। थाना प्रभारी शैली राणा के सरकारी आवास पर मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर आए थे। तभी मुजफ्फरनगर से आए इंस्पेक्टर की पत्नी ने घरवालों संग धावा बोल दिया। दोनों की पिटाई की। पुलिसकर्मी तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है। उधर, घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस आयुक्त ने वीडियो बनाने वाले दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया है। दो दरोगाओं समेत छह सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।

“SEA NEWS AGRA” “LATEST NEWS” “BREAKING NEWS” “HINDI NEWS” “TOP NEWS” “UPDATES” “UP NEWS” “AGRA NEWS TODAY” “TODAY NEWS” “AGRA NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *