एक तरफ अपराधियों और सामाजिक तत्वों और आतंकवादियों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रशासन बेहद सख्त है सामाजिक तत्वों की संपत्ति पर योगी का बुलडोजर भी चलता है ऐसे में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस को सीधा धमकी भरा ईमेल भेज कर चैलेंज करने वाले का आगरा पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया, धमकी देने वाला आरोपी 21 वर्षिय गोपेश धौलपुर का निवासी है, जिसने अपनी ममेरी बहन को फंसाने के चलते इस पूरी साजिश को अंजाम दे डाला, बता दें सनसनी फैलाने वाले ने सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को चेतावनी देते हुए आगरा एयरपोर्ट और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को 50 किलो आरडीएक्स से उड़ाने की दी थी औैैर कहा की रोक सको तो रोक लो
