• Fri. Apr 17th, 2026

Delhi : मौत का कोचिंग सेंटर! | Old Rajendra Nagar | IAS Study Circle | Sea News

Aug 1, 2024

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां स्थित राउस आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. दरअसल, कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बेसमेंट में बनी थी, जहां सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ाई कर रहे थे. भारी बारिश के चलते कोचिंग सेंटर के सामने मुख्य रोड पर पानी भर गया था. हादसे के चश्मदीद छात्र ने बताया कि लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स बैठे हुए थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होती है, तो जैसे ही हम लाइब्रेरी से बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेजी से प्रेशर आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *