आगरा के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य प्रशांत देव शर्मा ने अपने विशिष्ट ज्योतिषीय ज्ञान के बल पर ताज नगरी का नाम रोशन किया है। प्रशांत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के घर में पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया। प्रशांत देव शर्मा जो ताज नगरी में अपनी अनूठी ज्योतिषीय प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं उन्होंने बिग बॉस के घर में एक दिन बिताया। इस दौरान उन्होंने शो में भाग ले रहे प्रतिभागियों के कुंडली देख उनका भविष्य बताया।
