उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हुई बैठक में कहा है, “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम… अपनी दुकान चलाएं, हमें आपत्ति नहीं है… लेकिन वे हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दुकान का नाम ना रखें।” उन्होंने आगे कहा, कांवड़िए ऐसी दुकान पर बैठकर चाय पीते हैं और जब उन्हें पता चलता है तो फिर विवाद होता है।
