टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर आखिरकार टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है। बारबाडोस में आए तूफान की वजह से रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड 29 जून से ही वहां फंसी हुई है। बीसीसीआई ने खास चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम कर भारतीय खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और पत्रकारों को दिल्ली लाने का काम किया है। बीसीसीआई ने बारबाडोस से दिल्ली आने के हर पल को अपने कैमरों में कैद किया है। फ्लाट के दौरान रोहित शर्मा समेत कुछ खिलाड़ी मस्ती के मूड़ में दिखे तो कई खिलाड़ी ट्रॉफी को देख इमोशनल हुए, इसमें मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है।
