Agra : मनीषा सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की आगरा जिलाध्यक्ष | Sea News
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीषा सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं स्कूल की निदेशक प्रतिभा राणा द्वारा किया गया। समारोह में नवगठित जिला कार्यकारिणी का सम्मान करने के साथ महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तीकरण पर चर्चा हुई।
Click Here For The Latest News
