Agra : आगरा के वेटलैंड्स में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा | Sea News
सर्दी की दस्तक के साथ आगरा के वेटलैंड्स रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो गए हैं। सेंट्रल एशियन फ्लाईवे से करीब 5,000 किलोमीटर की यात्रा कर ये पक्षी यहां पहुंचे हैं। सूरसरोवर, जोधपुर झाल, यमुना और चंबल क्षेत्र में इनकी अठखेलियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। इससे शहर की जैव-विविधता और ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है।
Click Here For The Latest news
