Bahraich : अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव समाज का प्रदर्शन | Sea News
बहराइच में सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर यादव समाज सड़कों पर उतर आया। यादव समाज बहराइच के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अहीर रेजिमेंट के गठन के साथ पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई गई।
Click Here For The Latest News
