Agra : परिवहन विभाग का 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा | Sea News
परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कैंप लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Click Here For The Latest News
