Agra : सेंट कॉनरेड्स स्कूल का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस | Sea News
खंदारी स्थित प्रतिष्ठित सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में धर्मगुरुओं, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Click Here For The Latest News
