Agra : छठ पर्व को लेकर यमुना घाटों पर तैयारियां तेज | Sea News
छठ पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने यमुना घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 नवंबर को होने वाली पूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घाटों पर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य के साथ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Click Here For The Latest News
