Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला | Sea News
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें उठते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Click Here For the Latest News
