Agra : जनगणना कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, प्रशासन ने दिखाई सख्ती | Sea News
जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही और ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगरा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में 107 प्रगणकों और 17 पर्यवेक्षकों समेत कुल 124 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
Click Here For The Latest News
