बीच सड़क 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या | Young Man Shot Dead | Sea News
लखीमपुर खीरी में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव नीमगांव थाना क्षेत्र में ढखिया और भूपतिपुर के बीच सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव निवासी विपुल पुत्र रामशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, गांव का ही एक युवक विपुल को बाइक पर बैठाकर घर से ले गया था।
Click Here For The Latest news
