Firozabad : टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान हादसा, चार की मौत | Sea News
फिरोजाबाद में टेसू-झांझी विसर्जन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब थाना नसीरपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो वयस्कों और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने वाहन में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Click Here For The Latest News
