बस-कार की भीषण भिड़ंत में 6 घायल | Hathras | Sea News
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी क्षेत्र के गांव समामई रूहल के पास रविवार देर रात प्राइवेट बस और अर्टिगा कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
Click Here For The Latest News
