Agra : 9 अक्टूबर को निकलेगी ताजगंज की श्रीराम बारात शोभायात्रा | Sea News
ताजगंज क्षेत्र की पारम्परिक श्री राम बारात शोभायात्रा विगत 69 वर्षों से निकाली जा रही है। इस वर्ष शोभायात्रा 9 अक्टूबर को सायं 6 बजे कटरा जोगीदास स्थित दाऊजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ताजगंज स्थित जनकपुरी पर समापन होगा। शोभायात्रा में 3 दर्जन झांकियां, 10 बैण्ड, 6 बग्घी रथ, काली का अखाड़ा, खाटू श्याम जी का डोला, घोड़े, ऊंट, ताशे, ढोल आदि आकर्षण का केन्द्र होंगे।
Click Here For The Latest News
