Agra: डीएपी कालाबाजारी के मामले में सचिव का निलंबन | Sea News
किरावली तहसील स्थित कुकथला सहकारी समिति पर डीएपी कालाबाजारी को लेकर किसानों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सहायक निबंधक ने सहकारी समिति के सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया है लेकिन वहीं दूसरी ओर धरना दे रहे किसान नेताओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच के बाद निलंबित के स्थान पर बर्खास्त कर देना चाहिए।
Click Here For The Latest News
