CM Yogi : सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं | Sea News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित आवास 5, कालीदास मार्ग पर जनता दरबार लगाया और प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्वता का ध्यान रखें, पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय मिलना ही इस सरकार की प्राथमिकता है, समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी CM Yogi
Click Here For The Latest News
