Etawah : इटावा-मैनपुरी रेलमार्ग पर दर्दनाक हादसा, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, छात्रा गंभीर | Sea News
इटावा-मैनपुरी रेलमार्ग पर पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्रा से जुड़ा एक गंभीर रेल हादसा सामने आया है। हादसे में छात्र रोहन की मौत हो गई, जबकि छात्रा नगमा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों मैकेनिकल ट्रेड के द्वितीय वर्ष के छात्र बताए जा रहे हैं। सूचना पर आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि घायल छात्रा को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Click Here For The Latest News
