Sambhal : संभल में दिनदहाड़े युवक को अगवा करने की कोशिश | Sea News
संभल के धनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस का स्टीकर लगी कार से पहुंचे चार लोगों ने युवक को पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश की। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार को घेरकर युवक को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने चारों लोगों को कार समेत पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। Sambhal
Click Here For The Latest News
