Mathura : महिला बैंककर्मी को फुसलाने वाला सपा नेता बंदी | Sea News
मथुरा में सपा के अल्पसंख्यक महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ से सपा नेता को पकड़ा है। राजन रिजवी के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही थीं। महिला बैंककर्मी को मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनवाने का प्रलोभन देने समेत अन्य आरोपों के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
Click Here For The Latest News
