Hathras : हाथरस में भिड़े रोडवेज बस और ट्रक, एक दर्जन घायल | Sea News
हाथरस के सिकंदराराऊ में कासगंज रोड पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सोरों जी ढाबे के पास सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को भी चोटें आईं। गंभीर हालत में दोनों चालकों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
Click Here For The Latest News
