Agra: क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया | Sea News
अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की और प्रेम, मैत्री एवं भाईचारे का संदेश दिया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने आत्मशुद्धि और संयमित जीवन का संकल्प लिया।
Click Here For The Latest News
